ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट शिविर संख्या दो स्थित भारत माता न्यास परिषद के अध्यक्ष इंद्रेश्वरी चौबे ने 20 अगस्त को विद्युत कार्यपालक अभियंता तेनुघाट से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा।
चौबे द्वारा विद्युत कार्यपालक अभियंता को सौंपे गये ज्ञापन में भारत माता मंदिर के पास पोल लगाने एवं तार ठीक करने को कहा गया। साथ ही सरहचीया पंचायत में तार और पोल बदलने की भी बात कही गई। ज्ञापन में तेनुघाट दो नंबर कॉलोनी और बाजार के ट्रांसफार्मर बदलने के भी बात कही गई।
कार्यपालक अभियंता ने समस्या को गंभीरता पूर्वक लेते हुए यथासीघ्र उपरोक्त कार्य करने हेतु नारायण प्रजापति को आदेश दिया। जिस पर प्रजापति ने जल्द कार्य करने का आश्वासन दिया। ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर कार्यपालक अभियंता ने आश्वासन दिया कि जल्दी ट्रांसफार्मर बदला जाएगा।
![]()













Leave a Reply