Advertisement

पूर्व पीएम राजीव गांधी के 80वें जयंती पर निकाली गई सद्भावना यात्रा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर 20 अगस्त को बोकारो जिला में दो किलोमीटर पदयात्रा निकाली गयी। नेतृत्व बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता कर रहे थे। इस अवसर पर सैकड़ो कांग्रेस जन पदयात्रा में शामिल थे।

जानकारी के अनुसार इक्कीसवीं सदी में भारत को आधुनिकीकरण के राह पर अग्रसारित करने वाले राष्ट्र निर्माता, भारत रत्न, महान शिल्पकार, प्रौद्योगिकी क्रांति के जनक, देश में पंचायती राज के सुदृढ़कर्ता, आदि।

आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 80वीं जयंती के अवसर पर आयोजित सद्भावना यात्रा पर 20 अगस्त को कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में 2 किलोमीटर की सद्भावना” यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस जनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *