Advertisement

विधायक की धर्मपत्नी ने सावन की अन्तिम सोमवारी पर सेवाती घाटी में की पूजा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गोमियां विधायक डॉ लम्बोदर महतो की धर्म पत्नी कौशल्या देवी ने सावन की अन्तिम सोमवारी पर सेवाती घाटी जाकर शिव लिंग पर जलार्पण की तथा विधिवत पूजा अर्चना की। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बंगाल सीमा पर स्थित सेवाती घाटी स्थित शिव मन्दिर में गोमियां विधायक की धर्मपत्नी ने पूजा अर्चना कर अपने क्षेत्र के लिए सुख, समृद्धि तथा विकास की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक पूजा अर्चना से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो हमारे मन और आत्मा को शांति प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि शिव की महिमा अपरंपार है। सावन के महीने में जो भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं, उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। साथ हीं किसानों को अच्छी खेती का भी संकेत दिया जाता है। मौके पर मनोज कुमार, राकेश कुमार, शिवचरण महतो, वीरेंद्र महतो आदि ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *