रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। रामगढ़ के गोला से बोकारो मुख्य मार्ग पर कमलापुर के समीप 18 अगस्त की रात्रि उल्टा साइड से एक मोटरसाइकिल ने दूसरा मोटरसाइकिल को जोर से टक्कर मार दी। उक्त मार्ग से गुजर रहे गोमियां विधायक ने मानवता का परिचय देते हुए घायल बाईक सवारों को अस्पताल भेजवाया। विधायक के इस दरियादिली की क्षेत्र के रहिवासियों ने सराहना की है।
जानकारी के अनुसार कसमार प्रखंड के कमलापुर के समीप एक मोटरसाइकिल में पति और पत्नी सवार थे। बाईक से वे सड़क पार करने का इंतजार कर रहे थे। सड़क पार करने के क्रम में जैनामोड़ की ओर से आ रहे बाईक ने अचानक सड़क पार कर रहे बाईक को जोर से टक्कर मार दिया। जिससे दोनों बाईक सवार गिरकर बुरी तरह घायल हो गये।
इसी बीच गोमियां विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो की नजर सड़क पर बिलखते घायलो पर पड़ा। विधायक डॉ महतो तुरंत उतर कर दोनो का हाल चाल लिया। उन्होंने कसमार थाना प्रभारी को कॉल कर बुलाए, साथ ही 108 नम्बर पर कॉल कर एंबुलेंस की सहायता मांगी। बताया जाता है कि जब तक कसमार थाना प्रभारी नही आए तब तक वहां से विधायक इंतजार करते रहे।
विधायक के इस नेकनियत तथा प्रयास को सराहनीय कदम बताते हुए स्थानीय रहिवासियों का कहना है विधायक डॉ लंबोदर महतो मानवता का परिचय देकर दोनों बाईक सवार घायलों को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस में कसमार अस्पताल भेजा गया। रहिवासियों के अनुसार घायल एक बाईक सवार जैनामोड़ तो दूसरा मायापुर रहिवासी है।
![]()













Leave a Reply