Advertisement

लगातार दूसरी बार भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बनी गिरिजा देवी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने बेरमो के बैदकारो रहिवासी सह प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी को महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। गिरिजा देवी को महिला मोर्चा के अध्यक्ष बनाए जाने पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर हर्ष व्यक्त किया गया। ज्ञात हो कि गिरिजा देवी लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनायी गयी है।

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी ने कहा कि मोर्चा महिलाओं के लिए सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने और अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को इसके लिए तहे दिल से साधुवाद दिया।

जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई देनेवालों में पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटूल, वरीय नेता प्रकाश कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, भाजपा फुसरो नगर महामंत्री टुनटुन तिवारी व रमेश स्वर्णकार, भाजयुमो फुसरो नगर अध्यक्ष सुमित सिंह, आदि।

उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह, महांमत्री सूरज सिंह राठौर, चंद्रपुरा प्रखंड पूर्व प्रमुख अनिता गुप्ता, महिला मोर्चा जिला महामंत्री बबिता शर्मा, बोकारो नगर अध्यक्षा ममता गोस्वामी, करुणा नारायणी, कुमकुम रॉय, प्रीति गुप्ता, मंजु सिंह, राधा देवी, वीणा देवी, सरिता देवी आदि शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *