Advertisement

कसमार में मंईयां सम्मान योजना को लेकर नुक्कड़ नाटक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)।सहयोगिनी संस्था बोकारो द्वारा कसमार प्रखंड के गांवों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर 16 अगस्त को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान ग्रामीणों को जानकारी देते हुए गर्री पंचायत की मुखिया गीता देवी ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के बारे विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि अब 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को झारखंड सरकार द्वारा हर महीने एक हजार रुपये की सम्मान राशि उनके एकाउंट में भेजी जाएगी।
संस्था के प्रकाश ने बताया कि अभियान का समापन 17 अगस्त को होगा।

इसके तहत कसमार प्रखंड के हद में गर्री, पोंडा, दांतु, खैराचातर, बागदा, टंगटोना, दुर्गापुर व सोनपुरा में जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जा रहा है।
मौके पर सहयोगिनी टीम के पायल कुमारी, प्रकाश महतो, सूर्यमनी, विकास कुमार, कुमारी किरण, मंजू देवी व अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *