Advertisement

सियार ने एक बुजुर्ग महिला सहित तीन ग्रामीणों को काटकर किया घायल

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के गोविंदपुर परियोजना के समीप जंगली सियार ने हमला कर एक बुजुर्ग महिला सहित तीन ग्रामीणों को काट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल ग्रामीणों में 60 वर्षीय मुलू देवी सहित गौरी रजक व् चक्कन प्रजापति बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सियार के हमले में घायल तीनो ग्रामीणों को तत्काल डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल में इलाज हेतु ले जाया गया, जहां तीनो घायलों का इलाज चल रहा है।
घटना 16 अगस्त की रात्रि लगभग आठ बजे की बतायी जा रही है। घायल तीनो ग्रामीण लहरिया टांड़ गांव के रहने वाले है।

घटना के संबंध में लहरियाटांड़ ग्राम विकास समिति के सचिव दुलेश्वर प्रजापति ने बताया कि घायल तीनो रहिवासी अपने घर से कुछ दुरी पर स्थित गोविंदपुर परियोजना के मुख्य सड़क में टहल रहे थे, इसी बीच जंगली सियार ने हमला कर दिया। जिससे तीनों घायल हो गये। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल इलाज हेतु ले जाया गया। चिकित्सको के अनुसार घायल बुजुर्ग महिला की स्थिति गंभीर है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *