डीआरएम ने किया रेल कर्मियों से देश के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान
प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीते 15 अगस्त मो सारण जिला के हद में सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय प्रांगण में मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद ने ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में डीआरएम सूद भारत की स्वाधीनता संग्राम में अपने प्राणों को न्योछावर कर स्वतंत्र देश की नींव रखने वाले अमर सपूतों, गुमनाम जननायकों एवं सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने सोनपुर रेल मंडल की ओर से सभी को शुभकामनाएं देते हुए रेल यात्रियों की सुरक्षित यात्रा की प्रतिबद्धता जताई।

उन्होंने आज़ादी के समय विभाजन का दंश झेलने वाले तथा बलिदान हुए नागरिकों की याद में सोनपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर विभीषिका स्मरण दिवस मनाए जाने की जानकारी दी।
डीआरएम ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सोनपुर मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपने – अपने घरों पर तिरंगा फहराया गया। उन्होंने सोनपुर मंडल की अब तक की उपलब्धियों पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए सभी रेल कर्मियों से देश के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
इसके उपरांत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्काउट एवं गाइड तथा मंडल कला समिति के सदस्यों ने देश भक्ति की भावों से सज्जित लुभावन नृत्यों एवं गानों से स्वतंत्रता दिवस माहौल को देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया।

तत्पपश्चात मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर विवेक भूषण सूद, महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा, सदस्याओं एवं अन्य अधिकारीगण द्वारा आजादी के प्रतीक स्वरूप गुब्बारे उड़ाए गए। इसके उपरांत महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा मंजु सूद ने महिला रेल कर्मी की सुविधा के लिए मंडल कार्यालय में क्रेच का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक सहित मंडल के सभी अधिकारिगण तथा मान्यता प्राप्त संघ, एसोसिएशन के प्रतिनिधि एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply