Advertisement

सोनपुर मंडल द्वारा टैलेंट हंट का आयोजन, बच्चों ने प्रस्तुत किए प्रेरणादायी प्रस्तुति

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर मंडल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टैलेंट हंट (प्रतिभा खोज) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों की प्रेरणादायी प्रस्तुतियों ने उपस्थित गणमान्य जनों का मन मोह लिया।

जानकारी के अनुसार आयोजित प्रतिभा खोज शो में प्रमुख प्रतियोगिता डांस और सिंगिंग आयोजित की गई। इस इवेंट से प्रतिभागियों के भीतर के टैलेंट को उजागर किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दी।

बताया जाता है कि सोनपुर मंडल कार्यालय के वाणिज्य विभाग के कर्मचारी जुबेर आलम की पुत्री आफरीन को प्रथम एवं फरहीन तृतीय स्थान पर रही। महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा मंजू सूद एवं मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए पुरस्कार प्रदान किए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *