Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर के. बी. कॉलेज के दस एनएसएस पुरस्कृत

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में के बी कॉलेज बेरमो में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दस एनएसएस स्वयं सेवकों को प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने पुरुस्कृत किया।

जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण एवं संबोधन उपरांत राष्ट्रीय सेवा योजना के दस स्वयं सेवकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले स्वयं सेवकों में शहजादी सहगूफा, आकांक्षा अग्रवाल, प्रज्ञा कुमारी, कोमल कुमारी, मिलन कुमार गुप्ता, सुमीत कुमार सिंह, राजू कुमार शर्मा, सूरज देव साव, सुभाष कुमार राम एवं प्रथम कुमार शामिल हैं।

कॉलेज के विभिन्न गतिविधियों में एनएसएस स्वयं सेवकों द्वारा लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में कर रहे हैं। सभी स्वयं सेवक पोस्टर के माध्यम से हर घर तिरंगे अभियान की प्रासंगिकता पर ध्यानाकर्षण करवाया।

प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने घर घर तिरंगा पर कहा कि हर भारतीय को इस पल का हिस्सा बनकर स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर देश की शान को और ऊंचा करने का मौका मिल रहा है।

प्रो. इंचार्ज गोपाल प्रजापति ने कहा कि देशवासियों के दिल में, आत्मा मे देशभक्ति की भावना को जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। पोस्टर के माध्यम से एन एस एस स्वयं सेवकों ने हर घर तिरंगे अभियान को दर्शाया। आज के राष्ट्रीय पर्व समारोह में कॉलेज के सभी सदस्यों समेत छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *