प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सादगी के साथ 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराए गये।
जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय, पेटरवार थाना परिसर, सीएचसी, राजनीतिक दलों के कार्यालय सहित विद्यालयों, पंचायत सचिवालयों में तिरंगा फहराया गया।
पेटरवार प्रखंड के हद में पिछरी स्थित बीडीए कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर सच्चिदानंद सिंह, आदर्श उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक धनेश कुमार महतो, अंगवाली उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापिका निभा आयिंद, राजकीय मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक लालदेव मुंडा, मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मुखिया धर्मेंद्र कपरदार संग प्रिंसिपल आनंद मोदक, जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर में विद्यालय समिति के पदाधिकारियों ने प्रधानाचार्य, आचार्यों की उपस्थिति में झंडोत्तोलन किया।

जानकारी के अनुसार अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने उप मुखिया रियाज अहमद, पंचायत सचिव रमेश ठाकुर, जलसहिया भाग्यरानी देवी, पंचायत समिति सदस्य बॉबी देवी एवं वार्ड सदस्यों की उपस्थिति में झंडोतोलन किया।
अंगवाली दक्षिणी पंचायत सचिवालय में मुखिया अनिता सोरेन ने पंसस जीतलाल सोरेन, उप मुखिया मोहन मांझी की उपस्थिति में, स्वास्थ्य उप केंद्र (एचडबलूसी) में एएनएम प्रतिभा कुमारी, बबिता, विलचन खलको एवं अन्य ने मुखिया धर्मेंद्र कपरदार के साथ संयुक्त रूप से तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाया। चलकरी उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत सचिवालय में मुखिया अकलेश्वर ठाकुर, पंचायत सचिव राहुल कुमार ने झंडोत्तोलन किया।
![]()













Leave a Reply