Advertisement

वैशाली जिला मुख्यालय सहित जगह जगह शान से फहराया गया तिरंगा

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर सहित जिले के विभिन्न जगहों पर ध्वजारोहन कर तिरंगे को सलामी दी गयी।

जानकारी के अनुसार वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि बिहार सरकार के ऊर्जा योजना और विकास मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा ध्वजारोहण एवं परेड निरीक्षण का कार्य किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी यसपाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक हरिकिशोर राय सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर वैशाली जिला मुख्यालय स्थित सभी सरकारी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। हाजीपुर नगर परिषद की अध्यक्षा संगीता कुमारी ने नगर परिषद कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

साथ ही वैशाली जिला पूर्व सैनिक संघ की ओर से हाजीपुर के दिग्घी में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया, जिसमें संघ के अध्यक्ष रामनरेश सिंह ने झंडोत्तोलन किया। यहां उपस्थित पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *