आईआईएम मुंबई ने मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस
प्रहरी संवाददाता/मुंबई। भारतीय प्रबंधन संस्थान मुंबई ने 15 अगस्त 2024 को आईआईएम मुंबई परिसर में भव्य तरीके से 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार, आईआईएम मुंबई भारत की स्वतंत्रता की 77वीं वर्षगांठ को “हर घर तिरंगा” अभियान के साथ मना रहा है, जिसका उद्देश्य नागरिक प्रतिबद्धता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण को नागरिकों के लिए एक व्यक्तिगत अनुभव बनाना है।
आईआईएम मुंबई खेल और सांस्कृतिक समिति ने विभिन्न खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों यथा- कैंपस मैराथन, देशभक्ति गीत, विभाजन स्मरण दिवस पर एक लघु नाटक “नशा मुक्त भारत अभियान”, आदि का आयोजन किया।
78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत स्वामी विवेकानंद हॉल में हुई। विहार सरोवर के सामने प्रो. मनोज कुमार तिवारी, निदेशक, आईआईएम मुंबई द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने समारोह की अध्यक्षता की और स्वतंत्रता दिवस के महत्व को समझाकर दर्शकों को प्रेरित किया।
निदेशक महोदय ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि संस्थान शासी मंडल के अध्यक्ष शशि किरण शेट्टी के दूरदर्शी नेतृत्व में आईआईएम मुंबई ने प्रतिष्ठित एनआईआरएफ भारत रैंकिंग 2024 में छठा स्थान हासिल किया है। इस अवसर पर, ले. क. (श्रीमती) निशा सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, आईआईएम मुंबई ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।

प्रो. उत्पल चट्टोपाध्याय, अध्यक्ष (छात्र कल्याण व छात्रावास प्रबंधन) और प्रो. राउफ इकबाल, संकायाध्यक्ष (छात्र कार्य) ने नशा मुक्त भारत अभियान और एंटी-रैगिंग की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में आईआईएम मुंबई के संकाय, अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों, पीजीपी और पीएचडी छात्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
आफताब आलम, सहायक प्रशासनिक अधिकारी ग्रेड 1 (हिंदी), आईआईएम मुंबई ने कार्यक्रम का संचालन किया और सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Tegs: #IIM-mumbai-celebrated-78th-independence-day
![]()













Leave a Reply