Advertisement

ध्वजारोहण के लिए सज धज कर पुलिस लाइन मैदान तैयार, ध्वजारोहण आज

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। देश की आजादी की वर्षगांठ 78वां स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए बोकारो के सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन मैदान सज-धज कर तैयार है। मैदान में रंग-रोगन कार्य पूरा कर लिया गया है। पुलिस लाईन अपने आकर्षक में दिखने लगा है।

जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को पूर्वाह्न नौ बजे पुलिस लाइन मैदान में झारखंड के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री बेबी देवी ध्वजारोहण करेंगी।

इससे पूर्व, पुलिस अवर निरीक्षक, सीआरपीएफ, सीआइएसएफ, झारखंड सशस्त्र पुलिस बल फोर बोकारो, जिला पुरूष सशस्त्र बल वन, जिला पुरूष सशस्त्र बल टू, जिला महिला सशस्त्र बल एवं गृहरक्षा वाहिनी के प्लाटून एवं विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा परेड किया जाएगा।

इस अवसर पर शिक्षा, खेल तथा कार्यालय पदाधिकारियों एवं कर्मियों आदि बेहतर कार्य करने वाले प्रतिभागियों को मंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

ज्ञात हो कि, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के अलावा अनुमंडल कार्यालय बेरमो तथा चास में अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ, सभी प्रखंडों में भी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री तथा पुलिस उप महानिरीक्षक कोयला क्षेत्र द्वारा शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया जायेगा। द्वारा शहीद स्मारक पर माल्यार्पण।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *