Advertisement

डीएम-एसपी ने किया स्वतंत्रता दिवस परेड फाइनल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को सारण के जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष द्वारा राजेन्द्र स्टेडियम छपरा में स्वतंत्रता दिवस परेड के फाइनल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर सारण जिला के हद में सोनपुर रेल मंडल कार्यालय में 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 24 को सोनपुर मंडल कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद ध्वजारोहण करेगें।

इसी तरह सारण जिला के हद में अनुमंडल मुख्यालय सोनपुर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम की सारी तैयारी पूरी की जा चुकी है। सोनपुर डाक बंगला मैदान में मुख्य कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू होगा और 11 बजे सरकारी कार्यक्रम शहीद महेश्वरी चौक पर संपन्न होगा।

दूसरी तरफ जानकारी मिली है कि सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र के ही बस्ती जलाल पंचायत की मुखिया गुंजन देवी को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सम्मानित करेंगे। इस सूचना के बाद संबंधित पंचायत के रहिवासियों में हर्ष है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *