Advertisement

मकस कहानिका झारखंड अध्याय द्वारा ऑनलाइन कवि सम्मेलन

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। मकस कहानिका के झारखंड अध्याय द्वारा बीते 11 अगस्त की देर संध्या सावन के पावन महीना और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजित कवि सम्मेलन में काव्य पाठ का विषय सावन, कजरी, शिव भजन और स्वतंत्रता दिवस रखा गया था।

इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरोज झा प्रांतीय महासचिव राष्ट्रीय कवि संगम झारखंड इकाई ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। झा ने कहा कि ऐसे आयोजनों तथा कार्यक्रमों से हिंदी साहित्य और भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार और विस्तार होता है।

विशिष्ठ अतिथि के रूप में दुबई अंतर्राष्ट्रीय संयोजक कहानिका जे के मिश्रा, मीडिया प्रभारी सह राज्य प्रभारी यूपी अध्याय सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने भाग लिया। मंच संचालन सह संपादक विभा तिवारी ने किया। सभा की अध्यक्षता प्रधान संपादक कहानिका श्याम कुंवर भारती ने किया।

कार्यक्रम में देश विदेश के प्रतिष्ठित और अनुभवी कवियों और कवियित्रीयों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक काव्य पाठ किया, जिसके तहत कजरी, शिव भजन, भोजपुरी गीत, हिंदी गजल के अलावा अन्य काव्य पाठ किया।

ऑनलाइन कवि सम्मेलन का प्रारंभ डाल्टनगंज की कवियित्री ममता झा ने गणेश वंदना, बुरहानपुर एमपी की कृति तिवारी ने सरस्वती वंदना और बोकारो झारखंड के श्याम कुंवर भारती ने भोजपुरी देवी गीत प्रस्तुत कर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर काव्य पाठ में मुख्य रूप से करुणा तिवारी, किरण कुमारी ‘वर्तनी’, राजेश तिवारी, रेखा कृति पंडित, कल्पना झा, दिवाकर पाठक, रशीद अकेला, संतोष श्रीवास्तव, शशि जैसवार, कृति तिवारी, डॉ सतेंद्र शर्मा, रीता कुशवाहा, शिव प्रसाद, ममता झा, एन के पाठक निराला, कृष्णानंद कनक, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, जे. के. मिश्रा, श्याम कुंवर भारती आदि शामिल थे। अतिथियों का स्वागत भाषण एन. के पाठक, स्वागत गीत ममता झा तथा धन्यवाद ज्ञापन श्याम कुंवर भारती ने किया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *