Advertisement

निशन हट कॉलोनी की 19 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल(बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के गोविंदपुर बी पंचायत स्थित निशन हट खटाल कॉलोनी रहिवासी 19 वर्षीय नवविवाहिता रम्भा देवी ने अपने घर के कमरे में गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला का पति सुरेन्द्र यादव टाटा में काम करता है। घटना बीते 12 अगस्त को देर रात्रि की बतायी जा रही है।

बताया जाता है कि घटना के वक्त महिला अपने रूम में अकेली थी। उसके सास ससुर दूसरे रूम में थे। घटना की सूचना बोकारो थर्मल थाना की पुलिस को मृतक महिला के परिजनों द्वारा नहीं दिया गया है। जिस कारण पुलिस मृतक महिला का पोस्टमार्टम नही करवा सकी है।

बताया जाता है कि मृतका का मायका बिहार के झाझा बतायी जा रही है। जहां से मायके वालो को बुलाया गया है। वही कॉलोनी की ही कुछ महिला संगठन से जुड़ी महिलाएं मामले को सलटाने को लेकर परिजनों के साथ बैठके कर रहे है।

रहिवासियों ने बताया की मृतका के पति के बाहर में काम करने के कारण मृतक महिला मानसिक तनाव में रहती थी। उसने साड़ी के सहारे गले में फांसी लगा ली। इस सम्बंध में बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस को इसकी सूचना नहीं है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *