एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। हक दो- वादा निभाओ अभियान के तहत 12 अगस्त को भाकपा माले के बैनर तले समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के फतेहपुर वाला पंचायत में जनसंवाद का आयोजन किया गया।
जनसंवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा माले पंचायत सचिव मनोज कुमार सिंह ने किया। बतौर अतिथि प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह समेत रंजीत सिंह, सुलेखा कुमारी, अनील कुमार सिंह, राज नारायण सिंह, विपिन कुमार, रेखा कुमारी, पुतुल कुमारी, सुरेश सिंह समेत दर्जनों पंचायतवासी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
आयोजित जनसंवाद में चुनाव के समय भाजपा द्वारा घोषित प्रत्येक देशवासियों को 15 लाख रूपये देने, दो करोड़ नौजवानों को नौकरी देने, पक्का मकान देने के वादा में विफल रहने, बिहार की नीतीश सरकार द्वारा लघु उद्यमी योजना के तहत 94 लाख परिवारों को 2-2 लाख रूपये सहयोग राशि देने की घोषणा से कतराने का आरोप लगाया गया।

जनसंवाद में मनरेगा, आवास योजना, दाखिल-खारिज, एलपीसी, गव्य विकास योजना, बिजली बिल समेत विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी एवं भ्रष्टाचार की रोकथाम को लेकर आंदोलन करने पर चर्चा की गयी।
इस अवसर पर भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम में नेताओं को बोलना नहीं जनता की समस्याओं को सुनना, समझना होता है। उन्होंने कहा कि सभी ने खुलकर जनसमस्याओं पर चर्चा किया है।
भाकपा माले जनता को साथ लेकर उपरोक्त समस्याओं के समाधान कराने की दिशा में संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने, स्मार-पत्र देने, सरकार के समक्ष रखने, विधायक, सांसद के माध्यम से सरकार के समक्ष रखने का काम करेगी। अंत में एक प्रस्ताव पारित कर आगामी 22 अगस्त को 11 बजे से ताजपुर अस्पताल चौक से जुलूस निकालकर अंचल-प्रखंड पर प्रदर्शन कार्यक्रम में सौ से अधिक रहिवासियों की भागीदारी दिलाने का लक्ष्य लिया गया।
![]()













Leave a Reply