Advertisement

फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण यूट्यूब पर रिलीज

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। ऐतिहासिक घटनाओ पर आधारित फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण यूट्यूब चैनल वेक फिल्म्स भक्ति पर रिलीज कर दी गई हैं। यह फिल्म दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हैं।

इस फिल्म में रामकृष्ण परमहंस की जीवनी एवं संदेश की प्रस्तुति बहुत ही सुन्दर है। फिल्म में प्रसिद्ध गायक सुरेश वाडकर, अनूप जलोटा, महालक्ष्मी अय्यर और भवानी पांडेय ने अपनी मधुर आवाज में गीतों को गाया है। फिल्म के निर्माता लेखक गजानंद पाठक और निर्देशक डॉ बिमल कुमार मिश्रा है।

फिल्म में हजारीबाग के कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म का संगीत मधुर व कर्णप्रिय है। जिसके संगीतकार अजय मिश्रा है। फिल्म के प्रमुख किरदारों में अभिनेता अमरकांत राय, चांदनी झा, मुकेश राम प्रजापति, मनोज पांडेय, संजय तिवारी, अजीत अरोरा, दीपक घोष, चंचला राय, प्रशांत कुमार पांडेय, त्रिदेव, अभ्यांश, सुहान और श्रेष्ठा भट्टाचार्य ने बेहतरीन अभिनय किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *