Advertisement

भाजपा कसमार प्रखंड अध्यक्ष बनाये गये सुरेश

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव राय ने कसमार प्रखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो को मनोनीत किया है।

जिलाध्यक्ष जयदेव राय ने बताया कि कसमार प्रखंड में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पद पर रहकर सुरेंद्र कुमार महतो ने अच्छा काम किया है। कहा कि इसका संगठन में भी मजबूत पकड़ था, जिसके चलते इन्हें प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है।

सुरेंद्र कुमार महतो के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बनने पर कसमार प्रखंड कमेटी के वरीय नेता ने उन्हें साधुवाद दी है। साथ हीं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

बधाई देने वालों में अनिल स्वर्णकार, यदुनंदन जयसवाल, तुलसीदास जयसवाल, प्रताप कुमार, अशोक महतो, मदन महतो, अरविंद पांडेय, सुरेंद्र महतो, सुरेश महतो, कौशर अंसारी, मनीष जयसवाल, आकाश कुमार, ओम कुमार, निवारण मेहता, बजरंगी प्रजापति, जितेंद्र महतो, आनंद महतो, प्रताप सिंह आदि शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *