Advertisement

स्लैब तोड़कर विवेक-विहार मुहल्ला प्रवेश द्वार बाधित करने से रहिवासी आक्रोशित

तीन दिनों के अंदर सड़क को मोटरेबल नहीं बनाया गया तो होगा आंदोलन-सुरेंद्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर नगर निगम द्वारा सफाई के नाम बार-बार विवेक-विहार मुहल्ला के प्रवेश द्वार स्थित नाला का स्लैब तोड़कर रास्ता बाधित कर दिया जाता है। उक्त रास्ता को बाधित करने से आक्रोशित मुहल्लावासी आंदोलन के मुड में हैं।

ज्ञात हो कि, बीते 24 जुलाई की रात्रि समस्तीपुर नगर निगम के सफाई कर्मी द्वारा विवेक विहार मुहल्ला के सामने जेसीबी से नाला सफाई के नाम पर प्रवेश द्वार पर स्थित नाला ढ़लाई स्लैब तोड़कर हटा दिया गया। सफाई के बाद टूकड़े-टूकड़े में बंटा स्लैब जैसे तैसे रखकर सफाई कर्मी वहां से चलते बने। जिससे उक्त मुहल्ला में वाहनों का आना-जाना लगभग बंद हो गया। इससे मुहल्लावासी आक्रोशित हैं।

इस बाबत भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने 26 जुलाई को बताया कि बार-बार सफाई के नाम पर स्लैब तोड़कर हटा दिया जाता है। इससे मुहल्ला का रास्ता बंद हो जाता है। उन्होंने इसकी शिकायत कर नगर निगम से तीन दिनों के अंदर सड़क स्लैब के जगह पर मोटा एंगल का ढ़क्कन बनाकर सड़क को तीन दिनों के अंदर मोटरेबल बनाने अन्यथा आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *