Advertisement

सोलर जलमीनार से सोलर प्लेट, लाइट व् स्विच बोर्ड की चोरी

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा से मनोहरपुर जाने वाले मार्ग पर नुईया गांव से चार किलोमीटर दूर मां दुर्गा वन देवी मंदिर के बगल हर घर जल योजना के तहत बनाया गया सोलर जल मीनार से बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा सोलर प्लेट, सोलर लाइट तथा स्विच बोर्ड की चोरी कर ली गई है।

चोरी की सूचना मिलते ही नोवामुंड़ी भाग एक जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी ने 25 जुलाई को मां दुर्गा वन देवी मंदिर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उसके बाद जलमीनार से चोरी हुए सोलर प्लेट, सोलर लाइट व् स्विच बोर्ड का लिखित शिकायत गुवा थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। समाचार प्रेषण तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *