Advertisement

चुनाव पूर्व स्पीकर का निर्णय, विधायक लोबिन हेम्ब्रम व् जेपी पटेल की सदस्यता रद्द

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने 2 विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी है। स्पीकर ने सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी विधायक की सदस्यता रद्द की है।

झारखंड विधानसभा सचिवालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविंद्र नाथ महतो ने बोरियो से झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम और मांडू से भाजपा विधायक जेपी पटेल की सदस्यता दल बदल कानून के तहत रद्द कर दी है।

ज्ञात होबक इस वर्ष संपन्न लोकसभा चुनाव में जेपी पटेल बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे, तथा उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर हजारीबाग से चुनाव लड़ा था। जिसमें भाजपा के मनीष जयसवाल से चुनाव हार गए। वहीं विधायक लोबिन ने लोकसभा चुनाव में जेएमएम के आधिकारिक प्रत्याशी के खिलाफ पर्चा दाखिल किया था।

जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के बाद जेपी पटेल की शिकायत विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी और लोबिन हेम्ब्रम की शिकायत झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने की थी। इसके बाद दोनों के खिलाफ स्पीकर कोर्ट में सुनवाई शुरू की गयी थी।

सुनवाई के दौरान विधायक हेंब्रम ने कहा था कि मैं बागी हूँ, इसका कोई आधार पार्टी के पास नहीं है। जबकि विधायक पटेल ने खुद को बीजेपी नेता बताते हुए कहा था कि अखबार की कतरनों पर भरोसा न करे। बीजेपी ने व्हिप जारी ही नहीं किया है, तो मैं विरोध में कैसे हो गया?

पटेल की इस दलील पर चंदनकियारी विधायक बाउरी ने कहा था कि जो विधायक किसी दूसरी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ सकता है, ऐसे में दलबदल कैसे नहीं हुआ? बाउरी ने पटेल के खिलाफ चुनाव आयोग की रिपोर्ट पेश की, जिसमें वे कांग्रेस के सिंबल पर मैदान में थे।

ज्ञात हो कि, हजारीबाग की मांडू सीट पर वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में जय प्रकाश भाई पटेल ने आजसू के निर्मल महतो को हराया था। पटेल को यह सीट विरासत में मिली है। उनके पिता टेकलाल महतो भी यहां से विधायक रहे हैं। दिवंगत टेकलाल महतो झारखंड के दिग्गज नेता थे।

की करें तो यह साहेबगंज जिले की बोरियो विधानसभा सीट है। यहां के बरेहट सीट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधायक हैं। झारखंड बनने के बाद हेंब्रम यहां से 3 बार विधायक रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2019 के चुनाव में आजसू के सूर्य हांसदा को हराया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *