Advertisement

भाकपा माले प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में आंदोलनात्मक निर्णय

माले 28-31 जुलाई तक बैठक कर हक दो-वादा निभाओ अभियान तेज करेगी-सुरेंद्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। भाकपा माले का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 25 जुलाई को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर खैनी गोदाम स्थित कार्यालय में आयोजित किया गया। अध्यक्षता माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की।

कार्यकर्त्ता सम्मेलन में आसिफ होदा, संजीव राय, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, मो. शकील, सुखदेव प्रसाद सिंह, रामदेव प्रसाद सिंह, कैलाश सिंह, अर्जुन शर्मा, विजय कुमार राय, शिव कुमार सिंह, मो. एजाज, अब्दुल क्यूम, मो. अबु बकर, श्यामबाबू सिंह, मो. कलीम, अरशद कमाल, ललन कुमार दास, शंकर महतो, संतोष कुमार साह, कुमारी रंजू, हरेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने अपने- अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जातिगत जनगणना का रिपोर्ट सदन में रखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 95 लाख परिवारों को गरीब मानकर प्रति परिवार 2-2 लाख रूपये सहयोग राशि देने की घोषणा किये थे।

अब 72 हजार रूपए का आय प्रमाण-पत्र बनवाने की बाध्यता लागू कर दिया गया है, लेकिन अंचल कार्यालयों में 1 लाख 20 हजार रुपए से कम का आय प्रमाण-पत्र नहीं बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में दूसरे राज्यों से महंगी बिजली है। सरकार 2 सौ यूनिट प्रति परिवार फ्री बिजली देने, गरीब को 5 डिसमिल आवास भूमि उपलब्ध कराने का वादा किया था। लेकिन अब नीतीश सरकार इन वादों से भाग रही है।

भागती सरकार को घेरने के लिए भाकपा माले ने 28-31 जुलाई तक सभी शाखाओं की बैठक करने, गांव-टोला में पार्टी का झंडोत्तोलन करने, जनता बैठक कर हक दो-वादा निभाओ अभियान चलाएगी।

माले नेता सिंह ने कहा कि मध्य अगस्त में वास भूमि, 70 हजार रूपए वार्षिक आय प्रमाण-पत्र जारी करने, दो सौ यूनिट बिजली फ्री देने, प्रीपेड मीटर पर रोक लगाने, राजकीय नलकूप को चालू करने, मनरेगा में काम एवं मनरेगा को कृषि से जोड़ने की मांग को लेकर हजारों की भागीदारी से अंचल एवं प्रखंड कार्यालय का घेराव करेगी। माले नेता ने उक्त आंदोलन में शामिल होकर प्रखंडवासियों से आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *