Advertisement

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल चास में ऊर्जा मेला का आयोजन

कुल 41 मामलों में बिजली विपत्र से संबंधित 36 एवं मीटर संबंधित 5 मामले शामिल

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त के निर्देश पर 23 जुलाई को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल चास कार्यालय परिसर में ऊर्जा मेला (जनता दरबार) का आयोजन किया गया। ऊर्जा मेला में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अंतर्गत चास शहरी एवं ग्रामीण तथा चदंनकियारी के उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायत रखी।

इस संबंध में चास के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि उक्त शिविर में कुल 41 मामले सामने आएं, जिसमें बिजली विपत्र से संबंधित 36 एवं मीटर संबंधित 5 मामले शामिल थे। मामलों पर सुनवाई करते हुए ऑन स्पॉट 31 मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं, शेष मामलों के निष्पादन में कार्रवाई की जा रही है।

ज्ञात हो कि, उर्जा मेले का आयोजन प्रतिमाह के अंतिम सप्ताह के मंगलवार अथवा किसी विशेष अवकाश होने पर उसके बदले – अगले दिन बुधवार को आयोजित किया जाता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *