Advertisement

पहली सोमवारी पर बेरमो के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। श्रावण मास की सोमवारी पर 22 जुलाई को बोकारो जिला के हद में बेरमो के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने सुबह चार बजे से ही जलाभिषेक शुरू कर दिया।

इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बेरमो प्रशासन द्वारा शिवालयों में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई, ताकि श्रद्धालुओं को जलाभिषेक करने में परेशानी ना हो। वहीं कई मंदिर कमेटी की ओर से खिचड़ी एवं खीर भोग वितरण दोपहर 12 बजे से किया गया।

उक्त अवसर पर पुजारी ब्रजेश पांडेय ने कहा कि मानव को शिव की आराधना सच्चे मन से करनी चाहिए। भगवान शिव मानव के सभी कष्टों और हर बीमारी से मुक्त व स्वस्थ रखते हैं। इस अवसर पर उन्होंने शिव भगवान से जन कल्याण के लिए प्रार्थना की। मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालूगण उपस्थित थे। शिवालयों में श्रद्धालुओं में सर्वाधिक संख्या महिला व् युवतियों की देखी गयी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *