Advertisement

जिला बनाओ संघर्ष समिति के जन जागरण अभियान को मिल रहा समर्थन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति द्वारा 22 जुलाई को बोकारो जिला के हद में गोमियां पंचायत सचिवालय में जन जागरण अभियान चलाया गया। अभियान में स्थानीय पंचायत के मुखिया, पंंसस सहित दर्जनों रहिवासियों ने अपना पूर्ण समर्थन दिया।

जानकारी के अनुसार पंचायत सचिवालय गोमियां में बेरमो जिला संघर्ष समिति ने जन जागरण का सफल अभियान चलाया। इस अवसर पर जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष नायक ने कहा कि बेरमो अनुमंडल जिला बनने की सभी अर्हता को पूरा करता है। राजनीतिक इच्छा शक्ति के अभाव में बेरमो अनुमंडल जिला बनने की आस में एक टक देख रहा है।

उन्होंने कहा कि आगामी 31 जुलाई को अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट के समीप महा जुटान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में बेरमो अनुमंडल के सभी प्रखंडो से रहिवासी शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि आगामी एक अगस्त को बेरमों अनुमंडल बंद करने का निर्णय लिया गया है, जिसकी सफलता का उन्होंने रहिवासियों से आह्वान किया। मौके पर स्थानीय पंचायत के मुखिया बलराम रजक, पंचायत समिति सदस्य जनकदेव यादव, उप मुखिया अनिल यादव, रोहित यादव, भरत स्वर्णकार सहित दर्जनों गणमान्य महिला, पुरुष रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *