Advertisement

उत्पाद विभाग ने जरीडीह के खूंटरी में की छापेमारी

छापेमारी में 387 लीटर विदेशी शराब, 50 लीटर रंगीन शराब v 60 लीटर स्पिरिट जब्त

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में बीते 21 जुलाई की देर रात्रि जिला उत्पाद टीम ने बोकारो जिला के हद में जरीडीह थाना क्षेत्र के खूंटरी में छापेमारी की।

तलाशी के क्रम में यहां एक कच्चे मकान में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब, अवैध स्पिरिट, तैयार रंगीन शराब, विभिन्न ब्रांडों के लेबल, ढ़क्कन एवं होलोग्राम बरामद किया गया। घटनास्थल से फरार अभियुक्तों के विरूद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत फरार अभीयोग दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार छापेमारी अभियान में मैकडॉवेल न. 1, आइकोनिक वाइट विदेशी शराब 387 लीटर, तैयार रंगीन शराब 50 लीटर, स्पिरिट 60 लीटर सहित विभिन्न ब्रांडों के लेवल – ढ़क्कन तथा होलोग्राम को भी जब्त किया गया।
छापेमारी टीम में निरीक्षक उत्पाद संजीत देव, अवर निरीक्षक सदर कृष्णा प्रजापति, अवर निरीक्षक उत्पाद तेनुघाट दीपिका कुमारी सहित गृहरक्षक बल शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *