Advertisement

आईआईटी एडवांस सफल छात्र अभिजीत किए गए सम्मानित

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली बाजार स्थित शिक्षक कुंजित मुखर्जी के आवास पर आईआईटी एडवांस में सफल छात्र अभिजीत कुमार को 21 जुलाई को सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि अभिजीत बेरमो प्रखंड के हद में जरीडीह बाजार रहिवासी अंजली देवी एवं नवीन कुमार के पुत्र है।

इस अवसर पर समाजसेवी राकेश कुमार सिंह व योगेश तिवारी, भाजपा नेता कृष्ण कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष इंद्रजीत मुखर्जी ने आईआईटी एडवांस में सफल छात्र अभिजीत को अंग वस्त्र और मिठाई खिलाकर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

वक्ताओं ने कहा कि अभिजीत ने आईआईटी की परीक्षा में सफल होकर बेरमो कोयलांचल का मान बढ़ाया है। कहा कि शिक्षक कुंजित मुखर्जी के द्वारा बच्चो को गुणवत्तापुर्ण शिक्षा देने का यह परिणाम है। इस उपलब्धि पर उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने वाले शिक्षक मुखर्जी को भी सम्मानित करते हुए बधाई दी।

शिक्षक कुंजित मुखर्जी ने कहा कि अभिजीत प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहा है। अभिजीत ने बताया कि उन्होंने कार्मल स्कूल करगली से 10वीं और डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी से 12वीं की शिक्षा पूरी की। अभिजीत ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, शिक्षको एवं माता-पिता को दिया।

उन्होंने कहा कि आईआईटी हैदराबाद से एआई बीटेक की पढ़ाई करने जा रहा हूं। मौके पर दीपक दूबे, अजय साह, त्रिपुरारी महथा, नवीन गुप्ता, विनोद कुमार, मनोहर कुमार, आयुष कुमार, पलक कुमारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *