प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली स्थित महर्षि सदगुरु सदाफल देवजी महाराज मंदिर में 21 जुलाई को विहंगम योग संस्थान अंगवाली द्वारा प्रथम परंपरा सदगुरु धर्मचंद देव महराज की पुण्यतिथि का आयोजन किया गया। साथ हीं यहां गुरु पूर्णिमा उत्साह के साथ मनाया गया।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विहंगम योग संत समाज के उपदेष्ठा पंचानन साव, नरेश मिश्रा, खिरोधर गोप, गंगा साव, रामप्रवेश मिश्रा, गोपाल दत्ता, इंद्रमोहन नायक सहित झुंझको, बसेरिया, बेहराबेड़ा, छपरडीह, पिछरी सहित दर्जनों ग्रामीण क्षेत्र की सैकड़ो महिला, पुरुष शिष्य आयोजन में भाग लिए। सभी ने खिचड़ी महाप्रसाद का आनंद उठाया।
इससे पूर्व यहां आयोजित गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में विहंगम योग की आध्यात्मिक ग्रंथ स्वर्वेद का पाठ किया गया। साथ हीं भजन, आरती शांतिपाठ का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में गुरु भाई बहनों ने भाग लिया।
![]()













Leave a Reply