Advertisement

डीएवी स्वांग जूनियर विंग में वन महोत्सव का आयोजन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल स्वांग के जूनियर विंग परिसर में 20 जुलाई को वन महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में उपस्थित बच्चों ने अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाने का संकल्प लिया।

जानकारी के अनुसार डीएवी पब्लिक स्कूल स्वांग में आयोजित वन-महोत्सव का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों में जागरूकता बढ़ाना था।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डी. बनर्जी ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण, उसके उद्देश्यों और वन-महोत्सव के महत्व के बारे में जानकारी दी। मौके छात्रों ने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नारे लिखे बैनर और पोस्टर लेकर विद्यालय परिसर में मार्च किया।

इस अवसर पर बच्चों ने अपने जन्मदिन पर एक-एक पौधा लगाने का संकल्प भी लिया। वन महोत्सव में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी कक्षा के बच्चों ने हरे वस्त्र पहनकर भाग लिया, जबकि कक्षा प्रथम के बच्चों ने प्राकृतिक संसाधनों से राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण किया। कक्षा द्वितीय के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर और कक्षा तृतीय के बच्चों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्राचार्या डी. बनर्जी ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने में पेड़-पौधों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों से हमें जीवन रक्षक ऑक्सीजन और खाने-पीने की चीजें मिलती हैं, जो जीवन के लिए अत्यावश्यक है।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक वी. आर. महतो, एच. पी. महतो, संध्या कुमारी, डी. घोष, एस. सामल, सोनम मुर्मु, के. पी. महथा, ए. मोहंती और ए. के. सिंह मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *