Advertisement

बेरमो से विधानसभा के लिए महिला को प्रतिनिधित्व दे पार्टी-ममता

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड विधानसभा में सबसे अधिक चर्चित तथा अहम सीट बोकारो जिला के हद में बेरमो विधानसभा चुनाव में पार्टी को महिला उम्मीदवार पर जोर आजमाइश करने की जरूरत है। इस मायने में हमारे महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी सर्वोत्तम उम्मीदवार साबित हो सकती है, क्योंकि उन्ही में विपक्षी को हराने का माद्दा है।

उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बोकारो महानगर अध्यक्ष ममता गोस्वामी ने 19 जुलाई को एक भेंट में कही। उन्होंने कहा कि बेरमो की राजनीतिक परिदृश्य को देखा जाये तो वहां के लिए भाजपा से सबसे सटीक उम्मीदवार के रूप में हमारे महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी से समर्थ अन्य उम्मीदवार नहीं दिखता है, जो विपक्षी को करारा जबाब दे सके।

महिला नेत्री ममता ने कहा कि गिरिजा देवी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के अलावा लगातार तीन बार से बेरमो प्रखंड प्रमुख रह चुकी है, इसलिए उन्हें उस क्षेत्र का अधिक राजनीतिक अनुभव के अलावा जनता का नब्ज टटोलने का ज्ञान भी है। और तो और वे पुरे बेरमो विधानसभा क्षेत्र में रहनेवाले आधी आबादी (महिला) के बीच सर्वाधिक लोकप्रिय है।

गोस्वामी के अनुसार गिरिजा देवी क्षेत्र में होनेवाले सभी कार्यक्रमों चाहे वह छोटा हो अथवा बड़ा सभी में शामिल होती रही है। यह आयेदिन उनसे बातचीत से तथा अखबारों में उनकी सक्रियता से संबंधित समाचारों के प्रकाशन से ज्ञात होता है। इसलिए भी वे भाजपा के बेरमो विधानसभा क्षेत्र के लिए परफेक्ट उम्मीदवार साबित हो सकती है।

नगर अध्यक्षा गोस्वामी ने कहा कि पार्टी को इस मामले में गंभीरता दिखाने की जरूरत है, ताकि क्षेत्र में महिलाओं के सम्मान में उतरोत्तर वृद्धि संभव हो सके। इस अवसर पर के. ललिता राव, उषा चौहान, भाजपा महिला मोर्चा बालिडीह मंडल महामंत्री करुणा नारायणी सिंह, पंसस निभा देवी आदि ने भी ममता गोस्वामी के बातो का समर्थन करते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए गिरिजा देवी को बेरमो से विधानसभा उम्मीदवार बनाये जाने की वकालत की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *