Advertisement

बोकारो थर्मल में धूमधाम के साथ निकाला गया मुहर्रम का जुलूस

ताजिया जुलूस में किया गया जमकर पारंपरिक शस्त्रों का प्रर्दशन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल में 17 जुलाई की संध्या मुहर्रम का जुलूस ताजिया के साथ धूमधाम से निकाला गया। जुलूस शान्ति पूर्वक संपन्न करवाने को लेकर बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे।

इस दौरान शस्त्रों का प्रदर्शन करते हुए बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन चौक सहित अन्य जगहों पर खेल का आयोजन किया गया। साथ ही जम कर नारे बाजी भी किया गया।

यहां ताजिया के साथ मुहर्रम का जुलूस बोकारो थर्मल के विभिन्न चौक चौराहों का भ्रमण किया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से डीवीसी बोकारो थर्मल प्रबंधन द्वारा बिजली काट दी गई थी। ताजिया जुलूस में सैकड़ो की संख्या में महिला, पुरुष तथा बच्चे भी शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *