दोनों तरफ से जमकर चला ईंट-पत्थर, प्रशासन के छूटे पसीने
प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। झारखंड के कोयला नगरी धनबाद जिला के हद में झरिया में 17 जुलाई मुहर्रम के दिन सुबह-सुबह तीन अखाड़ा कमेटियों में आपसी भिड़ंत हो गई। इस दौरान एक-दूसरे पर कमेटियों के सदस्यों ने ईंट-पत्थर बरसाए। आपस में जमकर मारपीट हुई। मामला सुलझाने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए।
जानकारी के अनुसार झरिया में मोहर्रम का ताजिया जुलूस निकालने के दौरान आपस में 3 कमेटी के समर्थक आपस में ही उलझ गए। झरिया के कतरास मोड़ स्थित चौथाई कुली से ऊपर कुली तक एक से डेढ़ घंटे तक तीनों अखाड़ों के समर्थकों ने जमकर तांडव मचाया।
पत्थरबाजी में एक दर्जन से अधिक जुलूस में शामिल रहिवासियों के सिर में गंभीर चोटें आई है। घायलों की संख्या का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कई दंगाईयों को हिरासत में लिया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कितने दंगाईयों को पुलिस ने पकड़ा है।

इधर भीड़ हिंसा की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पत्थरबाजी कर रहे दंगाईयों को काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। सिंदरी डीएसपी खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। डीएसपी घटनास्थल पर हीं कैंप कर रहे हैं। भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
बताया जाता है कि, मुहर्रम जुलूस के दौरान तरह-तरह के करतबों के बीच आग के शोलों का खेल चल रहा था। पुलिस द्वारा ऐसा करतब करने से मना करने पर कथित तौर पर आग का एक गोला पुलिस पर फेंक दिया गया। गनीमत रही कि कोई पुलिसवाला इसकी चपेट में नहीं आया। सुबह-सुबह मुहर्रम जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।
आपसी झड़प के दौरान शेख मोईनुद्दीन, मोहम्मद रफीक, कैफ, मुर्शीद, रेहान, मोहम्मद आफताब आदि को चोटे आई है। पुलिस मामले पर कड़ी नजर रखे है।
![]()













Leave a Reply