Advertisement

मनरेगा कार्यों को लेकर ऑडिट टीम द्वारा सर्वे व् जनसुनवाई का आयोजन

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा पूर्वी पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में मनरेगा के तहत कार्यो का बिते 11 जुलाई से पूर्वी सिंहभूम से आए ऑडिट टीम ने सर्वे किया।

जानकारी के अनुसार सर्वे के दौरान ऑडिट टीम ने पाया कि यहां मनरेगा के तहत चार सालों में कई कार्य नहीं किया गया है। जिसको लेकर 16 जुलाई को गुवा पश्चिमी पंचायत भवन में जन सुनवाई का शिविर लगाकर मनरेगा के तहत हुए कार्यो की समीक्षा की गई। यह जन सुनवाई गुवासाईं मुंडा मंगल पूर्ति की अध्यक्षता में की गई।

जन सुनवाई की बैठक में गुवा पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी, पंचायत समिति सदस्य भादों टोप्पो, नोवामुंड़ी प्रखंड से जुरी मेंबर राहुल प्रजापति, सामाजिक कार्यकर्ता ब्रिजनिया आइंद के उपस्थिति में जन सुनवाई किया गया। जन सुनवाई के दौरान रहिवासियों ने कहा कि गुवा पूर्वी पंचायत में मनरेगा का कार्य इसलिए नहीं हो पाया, क्योंकि पंचायत में सेल की लीज क्षेत्र है।

इसलिए मनरेगा के बहुत से कार्य नहीं हो पाते हैं। साथ ही इस शिविर के माध्यम से मजदूरों को जॉब कार्ड उपलब्ध कराने के लिए एक सप्ताह का निर्णय लिया गया। कहा गया कि आगामी 2 अगस्त को जॉब कार्ड का वितरण किया जाएगा। शिविर में 14 स्थानीय रहिवासी मजदूरों ने जॉब कार्ड की मांग की।

स्टूडेंट ऑडिट टीम में पूर्वी सिंहभूम से आए बीआरपी हेमा साव, बीआरपी बिनापानी देवी, नोवामुंड़ी प्रखंड से लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल प्रजापति, कनीय अभियंता मनरेगा, टोंटो से किसान कुंकल, कनीय अभियंता मनरेगा नोवामुंड़ी से शैलेंद्र सिंकु, देवेंद्र नाथ महतो, बुद्धेश्वर महतो, मुंडा मंगल पूर्ति, मुखिया चांदमनी लागुरी, जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी ममता देवी, गीता देवी सहित समूह की महिलाएं एवं ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *