Advertisement

विभागीय अधिकारी के आने की बात कह ग्रामीणों ने पथ निर्माण कार्य रोका

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली दक्षिणी पंचायत के करमा चौकी से डोक्काबेड़ा आरईओ पथ तक जिला ग्रामीण कार्य विभाग के कोष से बन रहे पीसीसी पथ निर्माण कार्य को 9 जुलाई को ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों ने रोक दिया है।

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों का आरोप था कि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण नही किया जा रहा है।रहिवासियों का संबंधित सड़क निर्माण संवेदक से एक ही मांग था कि विभागीय अधिकारी कार्य का प्राक्कलन दिखा दें और कार्य शुरू करें। मसलन ग्रामीणों की जिद के कारण आज शाम तक सड़क निर्माण कार्य नही हो सका।

पंचायत प्रतिनिधियों में पंचायत समिति सदस्य जीतलाल सोरेन, मुखिया पति अशोक प्रग्नैत, उप मुखिया मोहन मांझी सहित दर्जन भर ग्रामीण, अंगवाली उत्तरी पंचायत के दो प्रतिनिधि उप मुखिया रियाज अहमद, गौतम पाल आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *