Advertisement

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत भाजपा द्वारा मधुडीह में वृक्षारोपण

बीएसएल के प्रदूषण का शिकार हो रहे हैं विस्थापित ग्रामीण-कुमार अमित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने पार्टी के एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत बोकारो जिला के हद में बीएसएल द्वारा विस्थापित गाँव मधुडीह में 9 जुलाई को वृक्षारोपण किया।

वृक्षारोपण के दौरान भाजपा नेता अमित ने कहा कि देश के पर्यावरण को संरक्षित करने में यहाँ के गाँवों की भूमिका महत्वपूर्ण रहा है। शहरों के प्रदूषण और पेंड़ों की कटाई के बावजूद गाँवों के हरियाली के कारण हीं आज देश का पर्यावरण बहुत हद तक संरक्षित है।

उन्होंने कहा कि बोकारो के विस्थापित गाँव बोकारो स्टील प्लांट के प्रदूषण का शिकार हो रहे हैं। आए दिन इस क्षेत्र के ग्रामीण रहिवासी प्रदूषण के कारण गम्भीर रोगों के शिकार होकर अपनी जान गवां रहे हैं। प्रबंधन और प्रशासन को इस ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के वृक्षारोपण जैसे रचणात्मक कार्य भी पर्यावरण को संरक्षित करने में सहायक हैं। इस बार भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत झारखंड में भी लाखों पेड़ लगाए हैं।

भाजपा नेता अमित ने कहा कि वृक्षारोपण के बाद उन पौधों का संरक्षण भी कार्यकर्ताओं की हीं ज़िम्मेदारी है, जिसे पुरा करना सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है। मौक़े पर भाजपा के कुलदीप महतो, अशोक महली, अमित गिरि, सुजीत कुमार, शिवानंद बेदिया, लालबाबू, विजय महतो, अनमोल, अनिकेत, राज महली आदि उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *