Advertisement

उपायुक्त के निर्देश पर जिला प्रशासन – पलाश द्वारा सभी प्रखंडों में विशेष बैठक

जिले के 42 संकूल एवं 798 गांव की 1,55,726 महिलाओं ने लिया हिस्सा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व् जागरूकता को लेकर 9 जुलाई को जिले के सभी प्रखंडों के पलाश (जेएसएलपीएस) के 42 संकूलों एवं 798 गांव में विशेष बैठक आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार विशेष बैठक का आयोजन जिले भर में एक साथ आयोजित किया गया। जहां समूह की महिला सदस्यों तथा ग्रामीणों के बीच जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र का महत्व, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बहन बेटी मई-कुई स्वलंबन प्रोत्साहन योजना, एनीमिया मुक्त टीकाकरण, खनन प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षित युवक-युवतियों के लिए प्रशासन द्वारा आयोजित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आदि के संबंध में विस्तर से जिला प्रबंधक एवं टीम लीडर के माध्यम से जानकारी दी गई।

बैठक के दौरान योजना का उद्देश्य, आहर्ता एवं आवेदन की प्रक्रिया से सभी को अवगत कराया गया। बैठक में बताया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है।

इस दौरान बीते 1 जुलाई को अहर्ता तिथि मानते हुए 18 वर्ष पूरे करने वाले नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें शिफ्टेड, डुप्लीकेट और मृत मतदाताओं का सत्यापन करते हुए मतदाता सूची से उनके नाम का विलोपन नियमानुसार सुनिश्चित किया जाएगा।

इसके लिए बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) हाउस टू हाउस सर्वे आगामी 24 जुलाई तक की जायेगी। इसमें सहयोग करने एवं इससे दूसरों को भी अवगत कराने को कहा गया। इसके साथ ही मादक पदार्थों के दुरूपयोग को भी समाप्त करने के लिए बैठक में महिलाओं को जागरूक किया गया। कहा गया कि मादक पदार्थों के सेवन पर रोक जरूरी है।

बच्चें एवं युवा पीढ़ी इसके जाल में फंसते जा रहे हैं, जो सही नहीं है। कहा गया कि जन जागरूकता के माध्यम से ही इस पर अंकुश लगाया जा सकता है। मादक पदार्थ के इस्तेमाल से होने वाले दुष्परिणाम से भी सभी को अवगत कराया गया। आयोजन कार्यक्रम में कई स्थानों पर प्रखंड एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस आदि शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *