सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। महाप्रभु श्रीजगन्नाथ, बहन सुभद्रा एवं भ्राता बलभद्र की पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा के विवेक नगर दुर्गा पूजा पंडाल स्थित मौसीबाड़ी में 8 जुलाई को पूरे श्रद्धा के साथ पूजा की गयी।
इस अवसर पर प्रभु के सेवक के रूप में राजा की भुमिका निभाने वाले आरएमडी सेल गुवा कमल भास्कर की उपस्थिति में भोग प्रसाद का वितरण किया गया। पूजारी जितेन्द्र पंडा ने पुरे विधि विधान के साथ उप महाप्रबंधक प्रकाश चन्द्रा की अगुआई में पूजा पाठ कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया।

उप महाप्रबंधक चन्द्रा एवं पूजा कमेटी के सौजन्य से गुआ मंडप में बैठाकर सबों को प्रभु का महाभोग प्रसाद खिलाया गया। चन्द्रा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का दिल आज भी धड़क रहा है, जो भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा के अंदर सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की पूजा पूरे श्रद्धा एवं तन्मयता से करनी चाहिए। वे मानव के संपूर्ण कष्टों को दुर कर हर सुख प्रदान करते हैं। इस दौरान भक्तों में उत्सव का माहौल देखा गया।
मौके पर सेल के पदाधिकारियों में सी.बी कुमार, संजय बनर्जी, एन के झा, अनील कुमार, डी गांगुली, अजय कुमार, डॉ टी सी आनन्द, दीपा रॉय चौधरी, सीआईएसएफ उप समादेष्टा राकेश चन्दना सहित कई अन्य मौजुद थे। सम्पूर्ण कार्यक्रम के आयोजन में पंडा समिति के साथ सेल सहायक महा प्रबंधक दलय दयानिधि व अन्य की सराहनीय भूमिका रही।
![]()













Leave a Reply