Advertisement

पूर्व प्रखंड प्रमुख अनीता गुप्ता ने ढ़ोरी के नये जीएम को किया सम्मानित

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा के पूर्व प्रखंड प्रमुख अनीता गुप्ता 8 जुलाई को सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्रीय कार्यालय पहुंची। यहां उन्होंने क्षेत्र के नये महाप्रबंधक रंजय सिंहा को महाप्रबंधक कार्यालय में शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख गुप्ता ने कोयला उत्पादन एवं उत्पादकता को और बेहतर करने के लिए प्रबंधन को भरपूर सहयोग की बात कही। कहा कि कोयला से ही हमारे प्रदेश का नाम है। इस अवसर पर नये महाप्रबंधक सिन्हा ने कहा कि देश की ऊर्जा जरूरत को पूरा करना कोयला उत्पादन बढ़ाने की जरूरत है।

उन्होंने पूर्व प्रखंड प्रमुख को आश्वासन दिया तथा कहा कि जो भी सहयोग होगा सीसीएल के द्वारा कार्य किया जाएगा। सबके साथ उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त की जाएगी। मौके पर उपरोक्त के अलावा प्रमोद गुप्ता, शिवलाल बास्की, भरत महतो, प्रियंका गुप्ता, विकास कुमार महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *