Advertisement

कांग्रेस की धनबाद लोकसभा चुनाव समीक्षा बैठक में बदलाव-जिलाध्यक्ष

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बीते 3 जुलाई को होनेवाली धनबाद लोक सभा चुनाव की समीक्षा बैठक में बदलाव किया गया है। अब यह बैठक 6 जुलाई को होगी। उक्त जानकारी बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता ने 5 जुलाई को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि अपरिहार्य कारणो से अब यह बैठक 6 जुलाई को सुबह 10 बजे बोकारो परिषदन (सर्किट हाउस) में आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त बैठक में मुख्य रूप से झारखंड चुनाव परिणाम समीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार बालमूचु, सदस्य प्रदीप तुलस्यान, भीम कुमार, सुल्तान अहमद उपस्थित रहेगें।

जिलाध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि उक्त समीक्षा बैठक में बोकारो जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ कांग्रेसजन, पूर्व मंत्रीगण, विधायक, प्रदेश डेलिगेट, प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारीगण, सभी मंच एवं मोर्चा के जिलाध्यक्ष, सभी प्रखंड व् नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं सभी विधानसभा तथा प्रखंड, नगर के प्रभारीगण को आमंत्रित किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *