Advertisement

भाजपा नेता ने सीसीएल सीएमडी से की मुलाक़ात

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने 5 जुलाई को झारखंड की राजधानी राँची स्थित दरभंगा हाउस में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नीलेन्दु कुमार सिंह से मुलाक़ात की।

सीएमडी से भेंट के दौरान भाजपा नेता सिंह ने बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल से जुड़े विभिन्न मसलों पर सीसीएल सीएमडी से विचार विमर्श किया। सिंह ने मुलाक़ात के दौरान विशेष रूप से कोयलांचल के मज़दूरों के कल्याण एवं सुविधाओं को लेकर सीसीएल सीएमडी का ध्यान आकर्षित कराया।

साथ ही, बेरमो कोयलांचल की बंद कोलियरियों को चालू करने और चालू कोलियरियों के विस्तार के संदर्भ में भी चर्चा की। सीएमडी ने भाजपा नेता की बातो को गंभीरतापूर्वक लेते हुए आवश्यक सुधार का आश्वासन दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *