विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड कार्यालय के समक्ष आजसू पार्टी द्वारा हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आंदोलनकारियों ने मांगो से जुड़ा ज्ञापन बीडीओ को सौपा।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड कार्यालय के समक्ष 5 जुलाई को आजसू पार्टी गोमिया प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो की अध्यक्षता में हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा सहित केंद्रीय सदस्य इन्द्रनाथ महतो, कोलेश्वर रविदास, जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार, प्रखंड सचिव मो. मिनहाज अंसारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गोमिया मंडल अध्यक्ष राजकुमार यादव ने किया।

इस दौरान आंदोलन में शामिल वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार सभी मोर्चे पर विफल साबित हुई है। यहां के बेरोजगार युवक काम की तलाश में पलायन करने को मजबूर हैं। किसानों को सिंचाई का साधन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। प्रशासनिक विफलता के कारण राज्य में बालू, कोयला, लोहा आदि की लूट मची है।
इस दौरान पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा गोमियां के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) महादेव कुमार महतो को मांगो से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा गया।
मौके पर मुखिया बलराम रजक, मालती देवी, बसंती देवी, सर्वानंद श्रीवास्तव, डालचंद महतो, अशोक यादव, राजू रविदास, नारायण महतो, रविंद्र प्रसाद, कैलाश महतो, शंकर महतो, रंजीत पटेल, दशरथ महतो, संजय ठाकुर, सोमनाथ गंझु, दीपक कुमार, पंकज चौधरी, हेमलाल महतो आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply