एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखण्ड)। राज्य में तीसरी बार हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने पर झारखंडी सूचना अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष विजय शंकर नायक ने उन्हे बधाई दी है।
नायक ने 4 जुलाई को एक भेंट में कहा कि झंझावतो से सबक लेकर अब सीएम हेमंत सोरेन को राज्य के गरीब-गुरबा खासकर झारखंडी समाज के अंतिम पायदान में बैठी जनता के संवैधानिक हक और अधिकार दिलाने तथा राज्य के कल्याणकारी योजनाओं से शत प्रतिशत जोड़कर लाभान्वित कराने का कार्य करना चाहिए।
राज्य के बेरोजगारो को रोजगार दिलाने हेतु सभी खाली पड़े पदो पर विधानसभा चुनाव से पूर्व विशेष भर्ती अभियान चलाकर अपना वादा को पुरा करना चाहिए।
नायक ने कहा की जिस तरह भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उनके (सीएम हेमंत के) खिलाफ किए गए षड्यंत्र को उन्होने ध्वस्त कर अपने को निखार कर एक संघर्षशील नेता के रूप में जो पहचान बनाई है। वह काबिले तारीफ है।
अगर इसी तरह जनता की बुनियादी समस्याओं के प्रति आपका ये संघर्षशील तेवर जारी रहा, तो आने वाले दिनों में झारखंड में भारतीय जनता पार्टी का सफाया होना शत प्रतिशत तय है। इसको कोई माई का लाल रोक नही सकता।
![]()













Leave a Reply