Advertisement

पीसीएस स्कूल के सामने का गार्डवाल धंसा, सुरक्षा को खतरा

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में किरीबुरु में पिछले कुछ दिनों से निरंतर जारी भारी वर्षा की वजह से प्रोजेक्ट सेंट्रल स्कूल (पीपीएस) किरीबुरु के सामने मुख्य सड़क के किनारे का गार्डवाल धंस गया है। जिससे इस मार्ग पर खतरा बढ़ गया है।

बताया जाता है कि इस घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल विभाग द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर बैरिकेड टेप से घेराबंदी कर दी गई है। सिविल विभाग के अनुसार घटनास्थल स्कूल गेट के ठीक सामने हुई है। स्कूल की छुट्टी के समय सारे बच्चे इसी मार्ग से आना-जाना करते हैं। इस दौरान बच्चे दुर्घटना का शिकार नहीं हों, इसलिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से घेराबंदी कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि, किरीबुरु प्रबंधन द्वारा उक्त स्कूल के सामने मुख्य सड़क के दोनों किनारे फुटपाथ व् पेबर ब्लॉक लगाकर इस क्षेत्र का सौन्दर्यीकरण किया गया था, ताकि बच्चों को स्कूल आने-जाने में कोई परेशानी नहीं हो। बच्चे सुरक्षित पैदल अपने घर जा सके। हालांकि यह गार्डवाल काफी पुराना था। इस कारण गार्डवाल गिरने से खतरा की संभावना बढ़ गयी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *