Advertisement

विधायक आवास पर आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं की अहम बैठक

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। आईएल मार्ग पर स्थित गोमियां विधायक आवास पर 3 जुलाई को आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अहम बैठक किया गया। बैठक में गोमियां विधायक सहित केंद्रीय सचिव एवं प्रखंड अध्यक्ष शामिल थे।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां-आईएल मुख्य मार्ग पर स्थित विधायक डॉ लंम्बोदर महतो के आवास पर गोमियां प्रखंड आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक की गयी। अध्यक्षता आजसू प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो ने की। बैठक में गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो एवं पार्टी के केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

उक्त बैठक में विधायक डॉ महतो ने कहा कि गोमियां विधानसभा क्षेत्र में उनके कार्यकाल में विकास कार्यों का इतिहास रचा गया है। आगे भी कार्य जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गिरिडीह संसदीय सीट से पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव जीता गया है। विधानसभा का चुनाव भी जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि बीते माह 9 जून से पूरे विधानसभा क्षेत्र में हर घर डॉ लंबोदर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें रहिवासियों का काफी सहयोग मिल रहा है। उक्त कार्यक्रम में ऑन द स्पॉट रहिवासीयों के कई समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है।

विधायक ने कहा कि इसी प्रकार पार्टी द्वारा वर्तमान राज्य सरकार के विफलताओं के संदर्भ में पूरे राज्य में हल्ला बोल कार्यक्रम किया जा रहा है। अगामी 5 जुलाई को गोमियां प्रखंड कार्यालय में कार्यक्रम किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाना और अधिक से अधिक जनमानस की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

वहीं आगामी 26 जुलाई को पार्टी द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारी के लिए सभी कार्यकर्ताओं को लग जाना है। कहा कि पार्टी मुख्य रूप से युवाओं पर ध्यान दे रही है। हर बूथ का जिम्मा युवाओं को देना है, जिसमें महिलाएं भी शामिल होगी।

मौके पर आजसू बोकारो जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार, प्रखंड सचिव मो. मिनहाज अंसारी, इंद्रनाथ महतो, संदीप स्वर्णकार, कालेश्वर रविदास, सुंदर रविदास, मालती देवी, चंपा देवी, अमित साव, चरकू यादव, सर्वानंद श्रीवास्तव, राजकिशोर पांडेय, गौतम महतो, शेखर कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *