Advertisement

बेरमो विधायक ने कई योजनाओं का शिलान्यास किया

विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं-विधायक

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने 2 जुलाई को कई योजनाओं का शिलान्यास किया।

जानकारी के अनुसार विधायक ने बेरमो प्रखंड के हद में घुटियाटांड, जरीडीह बाजार और कथारा में स्थित कब्रिस्तान के सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु 25 -25 लाख रुपये के परियोजना का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढीकरण योजना अंतर्गत प्रखंड के अमलो प्रोजेक्ट से बदुकबेड़ा भाया ताराबेड़ा तक पथ के सुदृढीकरण कार्य हेतु 1 करोड़ 7 लाख रुपये के परियोजना का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि इस सड़क निर्माण से क्षेत्र के रहिवासियों को आवागमन में सुगमता मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। विधायक ने कहा कि रहिवासियों की मूलभूत जरूरतों को देख कर बेरमो विधानसभा क्षेत्र में कई विकास योजनाएं विभिन्न मद की राशि से संचालित है।

विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं। ठेकेदार से कहा कि गुणवत्तापुर्ण कार्य कर योजनाओं को ससमय पुरा करें। उन्होंने कहा कि वे बेरमो विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *