युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। बीते 17 जून को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित गॉडफादर क्लब में ओटीटी प्लेटफार्म अटपटी का लॉन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त ओटीटी के मालिक वरुण कुमार और धरम देव राय हैं।
अटपटी की धमाकेदार ग्रैंड ओपनिंग के बाद संभावना है कि आने वाले समय में बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म को अपने मनोरंजक कंटेंट से जबरदस्त टक्कर देगी। जिसमें सभी उम्र के दर्शकों को ध्यान में रख कर कंटेंट रिलीज किया जाएगा।
हन्टेड हॉलवे थ्रिलर मिस्ट्री की ये शैलियाँ दर्शकों को सस्पेंस भरे कथानक, अप्रत्याशित मोड़ और रोमांचक जाँच-पड़ताल के साथ आकर्षित करेगी। इसी तरह माइंड हैकर, द लास्ट लोकल, देशी ट्रेवल डायरी, मिड नाईट मेट्रो, द चीटर, और धनबाद जैसी धारावाहिक के रूप में एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज इस ओटीटी में देखने को मिलेगा।
द चीटर और अनवांटेड गेस्ट का निर्देशन दिनेश दुबे कर रहे हैं। उक्त ओटीटी को गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है अथवा सीधे इसके ऑफिसियल वेब साइट पर जाकर भी देख सकते हैं।
![]()













Leave a Reply