Advertisement

डीएवी गुआ के बच्चों ने योग दिवस को ले किया पूर्वाम्यास

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। योग दिवस को लेकर पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुआ स्थित दयानंद एंग्लो वैदिक पब्लिक स्कूल (डीएवी) के बच्चों ने 20 जून को योग क्रिया कलापों का पूर्वाम्यास किया।

बताया जाता है कि डीएवी गुआ के कक्षा नवम के बच्चों ने योग का प्रदर्शन कर बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया। इस अवसर पर विद्यालय के योग शिक्षक राजवीर सिंह ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के योग के माध्यम से जीवन जीने की कला बताया। उन्होंने बच्चों को बताया कि वर्तमान समय में स्वस्थ रहने के लिए योग की जानकारी अत्यंत आवश्यक है। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा किया गया योग समाज में प्रेरणा का स्रोत रहा है।

इस अवसर पर बच्चों ने भी प्रण किया कि योग के माध्यम से वे एक स्वस्थ भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता बताते हुए डीएवी गुआ की प्राचार्या उषा राय ने कहा कि जीवन में बहुत सारे चैलेंज फेस करना है। इसके लिए शारीरिक स्फूर्ति एवं स्वस्थ शरीर का होना आवश्यक है।

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का निवास करता है। हम सभी स्वस्थ रहकर शारीरिक एवं बौद्धिक विकास कर सकते हैं। संपूर्ण विश्व को भारत की देन योग को जन आंदोलन बनाने के लिए सबो को नियमित योग करने तथा देश हित में आगे आने के लिए तत्पर रहनी चाहिए।

इस अवसर पर सूर्य नमस्कार, हलासन, चक्रासन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, भस्त्रिका जैसे प्राणायाम के लाभ की जानकारी दी गई तथा शारीरिक स्फूर्ति एवं स्वस्थ शरीर के लिए योग को महत्वपूर्ण बताया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *