Advertisement

गोमियां में परिवहन विभाग ने लगाया शिविर, 973 ने किया आवेदन

चंद्रपुरा प्रखंड में आज शिविर का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त विजया जाधव के निर्देशानुसार तथा जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर के नेतृत्व में 19 जून को गोमियां प्रखंड मुख्यालय में परिवहन विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 973 जरूरतमंदो ने आवेदन दिया।

जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं यथा ड्राइविंग लाइसेंस, सड़क सुरक्षा, मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना, झारखंड गुड सेमेंरिटर्न पॉलिसी एवं हिट एंड रन से संबंधित मामलों को सुदूरवर्ती क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से 19 जून को उक्त शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में परिवहन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं, ड्राइविंग लाइसेंस, सड़क सुरक्षा, मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना, झारखंड गुड सेमेंरिटर्न पॉलिसी एवं हिट एंड रन से संबंधित आवेदन आमजनों से प्राप्त किया गया।

इस दौरान आमजनों को सड़क पर चलने के दौरान परिवहन नियमों का अनुपालन करने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन का इस्तेमाल नहीं करने, दो-पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट आदि का इस्तेमाल करने की अपील की गयी।

इस दौरान योजनाओं से संबंधित पोस्टर एवं पंपलेट का भी वितरण किया गया। बताया जाता है कि गोमियां प्रखंड में आयोजित शिविर में कुल 973 रहिवासियों से आवेदन प्राप्त किया गया।

ज्ञात हो कि, आगामी 29 जून तक अलग-अलग तिथियों को बोकारो जिले के सभी प्रखंडों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में 21 जून को चंद्रपुरा प्रखंड मुख्यालय, 22 जून को कसमार प्रखंड मुख्यालय, 24 जून को नावाडीह प्रखंड मुख्यालय, 25 जून को पेटरवार प्रखंड मुख्यालय, 26 जून को बेरमो प्रखंड मुख्यालय, 28 जून को चास प्रखंड मुख्यालय तथा 29 जून को परिवहन विभाग द्वारा चंदनकियारी प्रखंड मुख्यालय में शिविर लगाया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *